{"_id":"589cb5884f1c1b905237b329","slug":"143-liters-of-liquor-seized-in-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 143 लीटर शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में 143 लीटर शराब बरामद
फैजाबाद
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र में लहन नष्ट कराती आबकारी विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहे आबकारी विभाग ने गुरुवार को रौनाही थानाक्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान साढ़े सात क्विंटल लहन नष्ट कराई और 143 लीटर शराब बरामद की। पांच के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने बताया कि आबकारी विभाग के निरीक्षकों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। आबकारी निरीक्षक मुकेश शर्मा की टीम ने रौनाही थाना क्षेत्र के ठेउंगा में छापा मारकर शिव प्रकाश को 58 लीटर शराब के साथ पकड़ा है।
वहीं इसी गांव की मालती के पास से 15 लीटर शराब बरामद की है और दो क्विंटल लहन नष्ट कराया है। पूरे कीरत का पुरवा निवासी हीरालाल के कब्जे से 30 लीटर शराब बरामद कर डेढ़ क्विंटल लहन नष्ट कराया है जबकि हाजीपुर निवासी सूरसता को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ मौके से चार क्विंटल लहन नष्ट कराया गया है। वहीं पाठक का पुरवा निवासी मंगलू को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कराई जा रही है।