फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड, झुमकी छीना

घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड, झुमकी छीना

Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड, झुमकी छीना
कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
विज्ञापन

मिल्कीपुर (फैजाबाद)। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने उसकी झुमकी छीनने व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। मामले में कुमारगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुमारगंज थाने के एक गांव में एक महिला के घर में गांव का ही युवक मेराज रात को छत फांदकर घर में घुस गया। तभी घर में जाग रहे एक छोटे बच्चे ने युवक को देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बच्चे का शोर सुन घर में सो रहे अन्य परिवारजन भी दौड़ पड़े, तब तक वह युवक महिला के कमरे में घुस गया और अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया तथा महिला से छेड़छाड़ करते हुए उसकी साड़ी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर झुमकी नोचकर युवक भाग निकला। घटना के बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मेराज अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरसी यादव ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed