{"_id":"5b4f846d4f1c1b48748b5a31","slug":"121531937901-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पर बरसाई गोलियां, दहल गए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पर बरसाई गोलियां, दहल गए लोग
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर पर बरसाई गोलियां, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
फैजाबाद। तारुन थानाक्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर गांव के मजरे लाला का पूरा में सुबह एक हिस्ट्रीशीटर पर दो बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलियों की आवाज से लोग दहल उठे। हिस्ट्रीशीटर को चेहरे, कान, कंधे व हाथ पर चार गोलियां लगी हैं, गंभीर हाल में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना से आक्रोश है, पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेतवारी चतुरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर संदीप कुमार उर्फ सोनू श्रीवास्तव बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर बरामदे में अपने बिस्तर पर लेटकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से घर से अंदर से दौड़ी उसकी मां चंद्रावती ने खून से लतपथ सोनू को देख चीख-पुकार शुरू कर दी। ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे, तब तक फायरिंग करने वाले युवक फरार हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। संदीप के चेहरे, कान, कंधे व बाजू पर चार गोलियां लगी है। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया समेत तारुन थाना प्रभारी सुनील सिंह व बीकापुर कोतवाल रामचंद्र सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घायल के भाई आलोक श्रीवास्तव की तहरीर पर विकास व रामकेवल निवासी नेतवारी चतुरपुर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
जमीन व चुनावी रार में पहले भी चली है गोली
एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि घायल युवक संदीप हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसका विकास से जमीन विवाद चल रहा है। जिसमें कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में गोलियां चली थी। पिछले पंचायत चुनाव में संदीप ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे रामकेवल की हत्या का प्रयास किया था। संदीप हत्या के एक मामले में अभी तीन माह पूर्व जेल से छूटकर आया था, जिसके बाद से दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने के ताक में थे।
विज्ञापन
थाने का अव्वल हिस्ट्रीशीटर अपराधी है संदीप
पुलिस के अनुसार घायल संदीप तारुन थाने का नंबर एक अपराधी है, थाने में उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट संख्या 120ए में दर्ज है। उस पर अयोध्या कोतवाली अंतर्गत दर्शननगर के पास एक ईट भट्ठे के मैनेजर की हत्या का केस, वर्ष 2016 में रौनाही टोल प्लाजा पर लूट, पूराकलंदर थाने में हत्या व लूट समेत वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में अपने गांव में बीडीसी का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को गोली मारने जैसे केस दर्ज हैं। उस पर तारुन थाने ने गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है।
घटना से तारुन थानाध्यक्ष का स्थानांतरण रोका
घटना से एक दिन पूर्व रात में एसएसपी ने तारुन थाना प्रभारी सुनील सिंह का स्थानांतरण कर दिया था, उनकी जगह डीसीआरबी में तैनात शरद कुमार की तैनाती की गई थी। इस घटना के बाद थाना प्रभारी के स्थानांतरण को रोक दिया गया। सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया ने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार सुनील सिंह थाना प्रभारी पद पर अग्रिम आदेश तक कार्य करेंगे।