फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हरि की पैड़ी की तर्ज पर अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह

हरि की पैड़ी की तर्ज पर अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह

Wed, 12 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हरि की पैड़ी की तर्ज पर अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह
हरि की पैड़ी की तरह अविरल होगा राम की पैड़ी का जलप्रवाह
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या में पर्यटन विकास की योजनाओं के अंतर्गत इस समय राम की पैड़ी के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी पर है। हरि की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह को लेकर कवायद तेज हो गई है।

अयोध्या में सरयू नदी पर बैराज के निर्माण के स्थल के चयन का भी काम पूरा हो गया है। राम की पैड़ी की अविरलता के लिए छह गुना क्षमता वाले पंप हाउस की अनुमति मिल गई है। साथ ही ड्रेजिंग मशीन की खरीदारी भी की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एजेंडे में शामिल राम की पैड़ी के प्रवाह को अविरल बनाने के लिए काम तेजी से शुरू हो चुका है। इसके लिए 29 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत छह गुना क्षमता वाले पंप हाउस व ड्रेजिंग मशीन की खरीदारी की जानी है। राम की पैड़ी का सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे दीपोत्सव तक पूर्ण भी किया जाना है।

लेकिन अधिकारियों के मुताबिक दीपोत्सव से पूर्व राम की पैड़ी के जलप्रवाह को अविरल बनाना संभव नहीं है। सरयू नहर खंड के एक्सईन जय सिंह ने बताया कि अभी तक पंप हाउस की क्षमता 40 क्यूसेक थी, अविरल प्रवाह के लिए इसे बढ़ाकर 240 क्यूूसेक किया जाएगा।

इसके लिए 240 क्यूसेक क्षमता वाला पंप हाउस लगाया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत भी किया जा चुका है। आईआईटी रुड़की को भेजी गई मॉडल स्टडी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आते ही काम शुरू हो जाएगा।


बताया कि तीन करोड़ रुपये की ड्रेजिंग मशीन भी खरीदी जाएगी। जिसके जरिए सरयू नदी की धारा को अयोध्या के घाट से दूर नहीं होने दिया जाएगा।

अविरल प्रवाह में वेग की निरंतरता के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पानी के बहाव के लिए भूमिगत नहर में फ्लो के लिए भी कार्य किया जाएगा। राम की पैड़ी का जलप्रवाह अविरल होने के बाद ही राम की पैड़ी निखरेगी साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed