{"_id":"5a9eda874f1c1b4e588bc303","slug":"101520360071-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित खबर....
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मिले अपहृत महंत, फर्जी निकली सूचना
अयोध्या। अयोध्या के साकेत भवन मंदिर के बुजुर्ग महंत दयानंद दास का अपहरण किए जाने की सूचना फर्जी निकली। लापता महंत गोंडा जनपद के कटरा बाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती मिले। पुलिस के अनुसार महंत बुजुर्ग हैं और उन्हें पैरालाइसिस का अटैक आया था। इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह तीन नामजद समेत पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराने वाले महंत के शिष्य पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या कोतवाली के नयाघाट चौकी क्षेत्र में स्थित साकेत भवन के महंत दयानंद दास (80) सोमवार देर रात मंदिर से अचानक लापता हो गए। महंत के उत्तराधिकारी सीताराम दास ने बताया कि मंदिर की संपत्ति व महंती को लेकर महंत व अयोध्या निवासी रामदास के बीच आठ साल से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। बताया कि महंत बुजुर्ग थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोप लगाया कि सोमवार देर रात करीब 1 बजे रामदास अपने चार साथियों के साथ महंत को मंदिर से उठा ले गया। तड़के करीब 3 बजे जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सीताराम ने बताया कि आरोपियों में रामदास समेत मंदिर में 15 दिन से रह रहा महंत के पैतृक निवास ग्राम कुर्रा थाना विहटा पटना, बिहार का निवासी सुरेश सिंह, आत्माराम पांडेय, महेंद्र तिवारी निवासी अयोध्या समेत दो अज्ञात लोग शामिल हैं। नगर कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इन सभी पर अपहरण का केस भी दर्ज कर महंत की तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि महंत गोंडा जनपद के कटरा बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को महंत दयानंद दास ने बताया कि उनका अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वो बीमार हैं। इसलिए इलाज के लिए रामदास आदि ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि अपहरण की सूचना फर्जी थी, महंत को इलाज के लिए रामदास अस्पताल ले गए हैं। कहा कि अपहरण की सूचना देने वाले सीताराम दास पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।