फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

महिला की हत्या में युवक को आजीवन कारावास

Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। महिला की हत्या के मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने युवक पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। फैसला अपर जिला जज पूजा सिंह की अदालत से हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश तिवारी ने बताया कि घटना 9 दिसंबर 2017 की है। कैंट थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में निशा के घर के सब लोग शादी में नाका स्थित मैरिज लॉन में गए थे। निशा गहनाग दर्शन करने गई थी, इसलिए शादी में नहीं गई। मौके का फायदा उठाकर उसके गांव का ही लल्लू वर्मा पीछे से दीवार फांद कर घर में घुसा और निशा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट निशा की बहन उषा ने लिखाई थी। विवेचना के बाद विवेचक ने हत्या की धारा में आरोप पत्र लालू वर्मा के खिलाफ अदालत में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मामला परिस्थिति जन्य साक्ष्य का था। महिला के लड़के संजय शर्मा ने लल्लू वर्मा को घटना के कुछ देर पहले घर के पास में टहलते हुए देखा था। घटना के चार-पांच दिन पहले लल्लू वर्मा निशा के घर में घुसा था, लोगों ने उसको वहां से भगा दिया था। अभियोजन पक्ष ने वादिनी उषा और मृतका के लड़के संजय को बतौर गवाह कोर्ट में पेश किया, जिन्होंने घटना का समर्थन किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए लल्लू वर्मा को सजा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed