फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

नशे में फायरिंग कर रहे युवकों ने सिपाही पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Mon, 21 Dec 2020 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
crime
तीन बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नशे में सड़क पर फायरिंग कर रहे तीन युवकों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया। इस दौरान आरक्षी सुनील कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी चौक पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा व 6 कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और गोंडा जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार ये बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 9:30 बजे कोतवाली नगर पुलिस को नहरबाग स्थित तिरुपति अस्पताल के पास तीन युवकों द्वारा शराब के नशे में फायरिंग करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल आरक्षी सुनील कुमार ने जब उहें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने आरक्षी पर फायरिंग कर दी। आरक्षी ने सड़क पर लेटकर अपना जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी चौक प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान दुर्गेश सिंह व सुरेंद्र वर्मा निवासी ताबेपुर थाना छपिया और देवेंद्र सिंह यादव उर्फ राजकुमार निवासी बमन जोतिया थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक तमंचा व 6 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी चौक प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed