{"_id":"5f0b23598ebc3e636c6648b6","slug":"crime-faizabad-news-lko530391248","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों संग एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली नोटों संग एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने जाली नोटों के संग एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5-5 सौ के 6 जाली नोट बरामद हुए। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। वह 2009 में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुए पेट्रोल पंप लूट में शामिल था, पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। मामले में वह जमानत पर है।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रही पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मोदहा के पास व्यक्ति जाली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी सिविल लाइन संजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े उस व्यक्ति को रोक कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 5-5 सौ के छह जाली नोट बरामद हुए।
आरोपी की पहचान रानू मिश्रा निवासी मुबारकपुर उमरैनी थाना इनायतनगर के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। वह वर्ष 2009 में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई एक पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल था, पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।