{"_id":"5e63e9c38ebc3eebc817fbb3","slug":"crime-faizabad-news-lko512637852","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी सवार पर बाइक सवारों पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी सवार पर बाइक सवारों पर झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। सफारी कार से घर जा रहे युवक पर शुक्रवार रात हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बाइक सवार लोगों की चलाई गई गोली कार के शीशे में लगी। कार में सवार युवक और उसके साथी और चालक को कोई चोट नहीं पहुंची है। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपना वाहन ले जाकर शाहगंज पुलिस चौकी में रोका। शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मुकीमपुर शाहगंज चौराहा निवासी दीपचंद चौहान ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी एसयूवी से अयोध्या गए थे, रात करीब नौ बजे लौट रहा था। तभी इच्छा राम महाविद्यालय के पहले अपाचे बाइक सवार दो युवक उसकी कार के समीप पहुंचे और गाड़ी रोकने का इशारा किया।
उनके कार चालक मनोज कुमार द्वारा बाइक सवार युवक को हाथ में तमंचा लिए देखकर खतरा भाप लिया और कार की सीट के नीचे घुस जाने को कहा। कार में एक युवक दुर्गेश भी बैठा था। वह भी कार की सीट के नीचे बैठ गया।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार युवकों द्वारा गोली चलाई गई गोली शीशे को तोड़ती हुई निकल गई। सूचना पर रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर सहित अन्य पुलिस के लोग घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर दोनों अज्ञात के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज की गई है।