{"_id":"5e44340d8ebc3ee5a6164fa2","slug":"crime-faizabad-news-lko5081658158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने दो लोगों के खाते से निकले एक लाख तीन हजार कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने दो लोगों के खाते से निकले एक लाख तीन हजार कराए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला पुलिस के साइबर सेल ने दो लोगों से एटीएम नंबर व ओटीपी पूछकर निकाले गए करीब एक लाख तीन हजार रुपए वापस करा दिया है। अपने रुपए वापस पाकर पीड़ितों की आंखें खुशी से भर आई, उन्होंने इसके लिए पुलिस का आभार भी जताया।
सर्विलांस व साइबर सेल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि बीते 5 अगस्त 2019 को शहर के रामनगर निवासी नरेंद्र सिंह के खाते से अज्ञात लोगों ने ओटीपी नंबर पूछकर 55 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसी तरह 26 दिसंबर 2019 को प्रियंका बरनवाल निवासी थाना कैंट के खाते से पेटीएम के माध्यम से 50 हजार रुपये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फ्राड कर निकाल लिया गया था।
इसको लेकर दोनों पीड़ितों ने एसएसपी आशीष तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस दिलाने की मांग की थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर व थाना कैंट में केस दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को नरेंद्र के खाते से निकले 55 हजार रुपये में से 53 हजार व प्रियंका के खाते से निकले 50 हजार रुपये में से पूरे 50 हजार रुपए उनके खाते में वापस करा दिया। अपने पैसे पाकर ने खुशी का इजहार करते हुए पुलिस का आभार जताया।