{"_id":"5e0cd7d58ebc3e878d5d70a6","slug":"crime-faizabad-news-lko5007671154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने बस रोककर नौ हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने बस रोककर नौ हजार लूटे
विज्ञापन
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत अयोध्या-अंबेडकरनगर मार्ग पर बाइक सवारों दबंगों ने एक निजी बस रोककर परिचालक से 9 हजार रुपये लूट लिए। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
देवगढ़ निवासी संतोष कुमार सिंह ने थाना महाराजगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह लगभग 7:20 बजे पर उनकी प्राइवेट बस अयोध्या से अंबेडकरनगर जा रही थी।
इस दौरान सरायरासी व राजेपुर गांव के बीच कुछ बाइक सवारों ने बस रुकवाया और परिचालक से 9 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते दबंग गाड़ी का गेट भी तोड़ गए। वहीं, थानाध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी बाइक नंबर और उसके मालिक की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक वीरेंद्र पासवान ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही संतोष कुमार सिंह द्वारा बताए गए लोगों के आधार पर कुछ लोगों को उठाकर पहचान कराई गई तो उसने कहा कि ये लोग लूट में शामिल नहीं थे। इसके बाद उन लोगों को छोड़ दिया गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।