{"_id":"5dc855cb8ebc3e5b3c467aaf","slug":"crime-faizabad-news-lko4915354195","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 विवादित\/भड़काऊ पोस्ट पर केस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 विवादित/भड़काऊ पोस्ट पर केस, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या प्रकरण के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत बाज जैसी नजर रखी गई। इस दौरान अयोध्या जनपद में 31 भड़काऊ पोस्ट पर दो एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें एक गिरफ्तारी की गई है।
यूपी पुलिस ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के पहले सभी प्रदेशवासियों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की शिकायत के लिए नंबर 8874327341 जारी किया था।
इसमें लोगों को सोशल साइट्स को जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की गई थी और किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक तथ्य व संप्रदाय विशेष के विरुद्ध पोस्ट, लाइक, शेयर करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले अयोध्या पुलिस द्वारा संवाद फॉर पीस और अमन वाट्सअप ग्रुप बनाया गया, जिसमें डीएम व एसएसपी सहित सभी धर्मों के प्रमुख, एनजीओ के प्रमुख व संभ्रांत नागरिक जुड़े हैं।
इस ग्रुप के माध्यम से आमजन अधिकारियों के साथ सीधे अपनी बात कहते हैं व आपसी सौहार्द बढ़ाने वाले कार्यक्रम के वीडियो व फोटो ग्रुप में शेयर करते हैं।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जनसंवाद पीस कमेटी, जन चौपाल, एस-10 के माध्यम से जनपद पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर, वन-टू-वन की स्कीम से जनपद के ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। शांति व सौहार्द की अपील की गई।
इस दौरान 16 हजार डिजिटल वालेंटियर की मदद ली गई। इससे सोशल साइट्स पर होने वाली पोस्ट पर नजर रखी जा सकी। बताया कि सी-प्लान एप से पल-पल की खबर ली जा रही थी।
लगभग 18 हजार सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग कर लिखे गए पुलिस अधिकारियों के नंबर बहुत काम आए। आमजन द्वारा दी गई सभी सूचनाओं पर पुलिस तत्काल पहुंची।
एसएसपी ने बताया कि जनपद में अभी तक 31 विवादित/भड़काऊ पोस्ट पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।