{"_id":"6143a2c68ebc3e915c2ad45e","slug":"crashing-power-system-ramnagari-in-darkness-for-16-hours-faizabad-news-lko595889450","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई बिजली व्यवस्था, 16 घंटे से अंधेरे में रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई बिजली व्यवस्था, 16 घंटे से अंधेरे में रामनगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने पॉवर कॉरपोरेशन की कलई खोल दी है। अमानीगंज, देवकाली, नियावां, लालबाग, चौक समेत रामनगरी से सभी बिजली घरों में फॉल्ट आ गया।
इससे शहर के अधिकांश इलाकों में 16 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई ठप रही। खबर लिखे जाने तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ढर्रे पर नहीं लौटी थी।
पॉवर कॉरपोरेशन हर साल मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करता है। इसके बाद भी थोड़ी सी समस्या आ जाने पर पूरे शहर की बिजली गुल हो जाती है। बुधवार शाम से ही शुरू हुई बारिश के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
रात से ही बिजली ने आंख मिचौली शुरू की। सुबह 3 बजे के बाद अधिकांश बिजली घरों की बिजली अचानक ठप हो गई। पॉवर कॉरपोरेशन के अनुसार दर्शन नगर से शहर को सप्लाई होने वाली मेन लाइन पर कई जगह पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
इससे अमानीगंज, देवकाली, अंजनी पुरम, लालबाग, नियावां, चौक समेत राम नगरी के प्रमुख विद्युत घरों की बिजली ठप हो गई। फॉल्ट को ढूंढने में लगीं पॉवर कॉरपोरेशन की पांच टीमें भी लगातार हो रही बरसात के चलते फॉल्ट खोजने में असफल रहीं।
पॉवर कॉरपोरेशन ने देर शाम विशेष टीम लगाकर दर्शन नगर से अयोध्या को आने वाली मुख्य लाइन पर काम शुरू कराया। बताया जा रहा है कि तीन स्थानों पर पेड़ गिर जाने से लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसको जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है।
शहर में आने वाली मेन सप्लाई लाइन के बाधित हो जाने से पूरा शहर रात 3 बजे से ही अंधेरे में डूब गया। गुरुवार को दिनभर बिजली के दर्शन नहीं हुए। दूसरी ओर शहर की बिजली गुल हो जाने से पूरी व्यवस्था ढर्रे से उतर गई।
लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा। वहीं पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारी फोन उठाने तक से कतराते रहे। जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद बिजली की व्यवस्था ग्रामीण अंचलों में भी पूरी तरह पटरी से उतर गई है।
दो दर्जन से अधिक गांवों में 36 घंटों से बिजली नहीं है। पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारी हैं कि फोन ही नहीं उठा रहे हैं। क्या समस्या है कहां फाल्ट है, इसको बताने वाला कोई नहीं है।
इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों को भय है कि भारी बारिश के बाद जहरीले जीव जंतु निकलते हैं जिससे गांव व परिवार में जान तक की हानि हो सकती है।
दर्शन नगर से शहर को आने वाली लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट आ गया था, इसको ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।
मनोज कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड