फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crack in soil of new ghat tied to Guptar Ghat

Ayodhya News: गुप्तार घाट से नया घाट बंधे की मिट्टी में दरार

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crack in soil of new ghat tied to Guptar Ghat
बारिश हुई तो बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। गुप्तार घाट से नया घाट के बीच बने बंदे की मिट्टी में दरार आ गई है। ये दरार बारिश का पानी बहने से आई है। आगे बारिश हुई तो बंधे के लिए संवेदनशीलता बढ़ सकती है। गुप्तार घाट से नया घाट सरयू के किनारे लगभग 10 किलोमीटर लंबा बांध बनाया गया है। इसका निर्माण सरयू खंड सिंचाई विभाग से कराया गया है।
गुप्तार घाट से जमथरा तक के बीच कुछ दूरी में नया बांध बना है जबकि आगे पहले से बांध बना हुआ था। इसका कुछ हिस्सा पक्का भी किया जा चुका है। पिछले दिनों इसी बांध पारस काली सड़क का निर्माण कराया गया इस सड़क पर यातायात भी बढ़ने लगा है। बांध पर शहर की ओर डाली गई मिट्टी बारिश में वह गई है। जिसके कारण गहरी व चौड़ी दरारें आ गई है। बारिश के पानी से बांध को नुकसान न हो इसके लिए नालिया बनाई जानी चाहिए। मिट्टी के कटान के बाद कुछ स्थानों पर बोरियों से नालियां बनाई गई हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पूरी सुरक्षा नहीं हो सकती। काली सड़क के पास से मिट्टी बढ़ने के कारण आने जाने वाले वाहनों के लिए भी खतरा माना जा रहा है। भारी बारिश हुई तो इस बंधे के लिए खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वर्जन-
मरम्मत तेजी से कराई जाएगी
बारिश में बंधे की मिट्टी बही है। इसके कारण मिट्टी में करा रही है संबंधित ठेकेदार को मरम्मत का निर्देश दिया जा चुका है। साथ ही बारिश के पानी से बचाव के लिए नाली बनाने के लिए भी कहा गया है। ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया है। बांध को कोई खतरा नहीं है। मरम्मत का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय सिंह, अधिशासी अभियंता, सरयू खंड सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed