फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cow fell in well

कुएं में गिरी गाय, जेसीबी से होगी खोदाई

Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
cow fell in well
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के बली का पुरवा स्थित एक नलकूप के संकरे कुएं में रविवार सुबह एक गाय गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से खोदाई कर गोवंश को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव के बाहर घिर्राऊ वर्मा के निजी नलकूप के लिए बनाए गए संकरे पक्के कुएं में ग्रामीणों ने एक गाय को गिरा देखा। कुछ घंटों तक इसे निकालने के लिए प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीण सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को अवगत कराया, लेकिन वन विभाग ने मामला अपने विभाग का न बताकर हाथ खड़े कर लिये।
बाद में पुलिस ने स्वयं कमान संभाली और जेसीबी मंगाकर कुएं के बगल खोदाई कर रास्ता बनाकर गाय निकालने का निर्णय लिया है। एसएसआई एस अस्थाना ने बताया कि जेसीबी को मौके तक पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। लेकिन गोवंश को हर कीमत पर बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed