फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   court

न्यायालय परिसर सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए पौधे

Sat, 17 Aug 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
court
अयोध्या। शनिवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज निगम ने न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर, सेशन हाउस, जजेज कॉलोनी व सुरसरि कॉलोनी में सैकड़ों छायादार, फलदार और औषधीय महत्व के पौधे लगाए।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि इस धरती की हरियाली को हमें संजोना ही नहीं वरन अपनी शस्य श्यामला धरती को सजाना भी है। वर्तमान समय में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि वह अनेक प्रकार के रोगों की वाहक बन गई है। इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है कि हम अपने आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित करें।
विज्ञापन

कहा कि पौधों को लगाना मात्र हमारा उद्देश्य नहीं है, वरन हम उसे तब तक खाद-पानी दे कर देखरेख करें जब तक वह स्वयं अपनी देखरेख करने में सक्षम न हो जाए। नोडल अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि धरती से वृक्षों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खतरे को अधिकाधिक पौधरोपण से काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे ने बताया कि वन विभाग ने वृक्षों को बचाने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। कानून के तहत जनपद में कोई भी पेड़ बिना वन विभाग की एनओसी के नहीं काटा जा सकता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी अशोक कुमार, प्राधिकरण सचिव चंद्रमोहन मिश्र, हरिनाथ पांडेय, रीता कौशिक, भूदेव गौतम, सत्य प्रकाश, सुरेश चंद आर्या, पूजा सिंह, असद अहमद हाशमी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रद्धा तिवारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed