{"_id":"5d5844e98ebc3e89e362fc99","slug":"counselling-faizabad-news-lko476712392","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई शिक्षकों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई शिक्षकों की काउंसलिंग
विज्ञापन
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन के लिए हो रही काउंसलिंग शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। दूसरे दिन भी शिक्षक नेताओं द्वारा काउंसलिंग का विरोध जारी रहा। फिर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंसलिंग संपन्न कराने का दावा शिक्षा विभाग कर रहा है। वहीं, शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन के लिए इस बार नई व्यवस्था प्रचलन में लाई गई। आरटीई के मानक के अनुरूप जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अधिसंख्य पद पर प्रधानाध्यापक/ सहायक अध्यापकों के समायोजन के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग कराई जानी थी।
369 शिक्षकों को चिह्नित करके काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया। शुक्रवार को काउंसलिंग शुरू हुई तो शिक्षक नेताओं ने बहिष्कार करते हुए विकास भवन परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। फिर भी प्रशासन का रुख नरम नहीं हुआ और देर शाम तक काउंसलिंग कराई गई। सायंकाल आठ बजे तक चली काउंसलिंग में शुक्रवार को 55 प्रतिशत शिक्षकों के प्रतिभाग करने का दावा किया गया।
विज्ञापन
शेष को शनिवार सुबह दस बजे बुलाया गया था। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी विकास भवन परिसर में तैनात किया गया। दिन भर चली काउंसलिंग में शत-प्रतिशत शिक्षकों के प्रतिभाग करने का दावा बीएसए द्वारा किया जा रहा है।
पारदर्शितापूर्ण ढंग से काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है। कुछ त्रुटियां सामने आई हैं जिनका निराकरण करने के उपरांत अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
-अमिता सिंह, बीएसए
मुख्यमंत्री दरबार जाएगा काउंसलिंग का मामला : नीलमणि
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि अनियमित ढंग से की गई इस काउंसलिंग का पुरजोर विरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। यदि समायोजन सूची जारी की जाती है तो शिक्षक न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
कहा कि किसी भी शिक्षक से आपत्ति नहीं ली गई है। साथ ही विभिन्न समस्याओं का बिना निराकरण किए प्रशासन द्वारा जबरदस्ती शिक्षकों से काउंसलिंग पोस्टर लगाने का भय दिखाकर विद्यालयों की चॉइस लॉक कराई जा रही है जो कि पूर्णतया नियम के विपरीत है।
जब तक शिक्षक अपनी आपत्ति अपलोड सूची के संदर्भ में न दें, इस प्रकार की कोई भी काउंसलिंग उचित नहीं है। बताया कि ब्लॉक रुदौली के प्राथमिक विद्यालय राममऊ, अल्हवाना, ईचौलिया में एक प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक होने के बाद भी प्रधानाध्यापक को हटाया गया। प्राथमिक विद्यालय लोहटी सरैया में वास्तविक छात्र संख्या सितंबर 2018 में 148 है जो गलत दिखाया गया है।
सितंबर 2018 में प्राथमिक विद्यालय बरावां रुदौली की छात्र संख्या 89 है जबकि वास्तविक संख्या 104 है। क्रमांक 1636 पर प्रावि अमराई गांव प्रथम की छात्र संख्या 2018 में 126 है, क्रमांक 1877 पर प्राथमिक विद्यालय मुतौली के सर्वेश मिश्रा का नाम गलत है व विषय योग्यता गलत दिखाया गया है। इसी प्रकार पूरी सूची में गलतियों की भरमार है।