फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर, ठप हो गया सैनिटाइजेशन व स्क्रीनिंग का काम

Wed, 02 Dec 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बिना मास्क बैठे मरीज। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए आमजन को सचेत कर रहे कोरोना वारियर्स ही बेपरवाह हैं। अस्पतालों में प्रवेश करते समय स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन सहित अन्य बचाव कार्य अब सिर्फ रस्मअदाएगी तक सीमित हैं। संक्रमण के प्रति स्वास्थ्य कर्मी भी गंभीर नहीं हैं। वे बिना मास्क, ग्लब्स के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो बदहाली नजर आई।
विज्ञापन

कई प्रदेशों में कोरोना संक्रमण दोबारा चरम पर पहुंचा है, जिसे देखते हुए प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान करने, शादी-विवाह आदि के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भी होल्डिंग एरिया बनाने सहित अन्य निर्देश दिए गए हैं। लेकिन स्वास्थ्य कर्मी ही इससे बेफिक्र नजर आ रहे हैं। ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में जिला महिला अस्पताल में मुख्य द्वार पर सैनिटाइजेशन व स्क्रीनिंग काम ठप मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन एक :
अस्पताल पहुंचने वालों की स्क्रीनिंग ठप
जिला महिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग में प्रवेश करते समय मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का इंतजाम किया गया था। बुधवार को इसके लिए एक कर्मचारी खड़ा तो रहा, लेकिन समस्त कार्य ठप थे। लोग बिना रोक-टोक अस्पताल में प्रवेश करते मिले।
सीन दो :
दवा वितरण कक्ष पर बिना मास्क के कर्मी
ओपीडी क्षेत्र के दवा वितरण कक्ष में इंटर्न व फार्मासिस्ट मास्क ठीक तरीके से पहने नहीं दिखे। फोटो खिंचते देख इनमें से एक कर्मी ने मुंह पर हाथ रख लिया। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद दवाएं लेने के लिए मरीजों की भीड़ यहीं पर सर्वाधिक होती है।
सीन तीन :
वार्डों में भर्ती मरीज भी बिना मास्क
किसी भी मरीज व तीमारदार को बिना मास्क के वार्डों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। लेकिन प्रथम व द्वितीय तल सहित लगभग सभी वार्डों में भर्ती अधिकांश मरीज व तीमारदार बिना मास्क के दिखाई पड़े।

सीन चार :
ओपीडी में भी लोग बेपरवाह
ओपीडी में कई गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए बैठी रहीं, इनमें से कुछ ने मास्क लगाया था तो कुछ ने सिर्फ रश्म अदायगी ही की। कुछ तीमारदार भी बगैर मास्क के ही दिखे। इन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed