फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

कोरोना से एक की मौत, 89 मिले पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो दिन में 89 नए मरीज पॉजिटिव मिलने से हड़कंप रहा। इनमें शनिवार को 49 व रविवार को 40 मरीज मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1230 पहुंच गई है इससे जनपद वासी दहशत में हैं।
विज्ञापन

शहर के सुभाष नगर स्थित एक प्रतिष्ठान के मालिक 4 दिन पूर्व पॉजिटिव आए थे, जिनका इलाज लखनऊ के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उधर, 2 दिन में 89 नए मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 49 मरीज शनिवार को व शेष रविवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें राम जन्मभूमि का एक सुरक्षाकर्मी, लालबाग पानी की टंकी के पास एक, दंत धवन कुंड में एक, उदासीन आश्रम में एक, कनीगंज अयोध्या में एक, दुराही कुआं में एक, अवधपुरी कॉलोनी में 6, देवकाली पर दो, देवकाली गांव में एक, कौशलपुरी कॉलोनी में एक, बाबू बाजार छोटी देवकाली में 4, स्टेशन रोड सिविल लाइन पर एक, शांति निकेतन में एक, वर्मा सदन पर एक, आदर्शपुरम देवकाली में दो, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में तीन, जनौरा में दो, सप्त सागर कॉलोनी में एक, शकुंतला भवन में एक, मुबारक गंज में एक सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed