{"_id":"5efcb3c58ebc3e42b542a623","slug":"corona-faizabad-news-lko5286523122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव के 12 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव के 12 नए केस मिले
विज्ञापन
नगर पंचायत भदरसा के कटरा शिवाला मोहल्ले को किया गया सील।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा के अलग-अलग शहरों से आए 10 लोगों समेत एक टोल कर्मी व एक बर्तन व्यापारी की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्हें एंबुलेंस से कोविड हॉस्पिटल झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज मे आइसोलेट किया गया है। रिपोर्ट आते ही गांवों में मौजूद संक्रमितों को लेकर हड़कंप मच गया। एक संक्रमित महिला दुरदुरिया पूजा में शामिल रही।
कई अन्य भीड़भाड़ में गांव के लोगों के साथ घूमते रहे हैं। देर रात तक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने के साथ नमूना लेने में जुटी रहीं।
बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में मसौधा ब्लॉक के भदरसा बाजार में एक, सोहावल ब्लॉक के मुबारकगंज में एक, तारुन ब्लॉक के गौरा पछियाना में एक, धारूपुर में तीन, घूरीटीकर में एक, चका चांदपुर में एक, रुदौली ब्लॉक के बरावां में एक, पूरा ब्लॉक के रामपुर पुहारी में एक और अमानीगंज ब्लॉक के घटोली में दो लोग शामिल रहे। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को अस्पताल भेज दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा धारुपुर मे तीन मरीज मिले हैं, जिसमें एक 14 वर्षीय बालक है। तीनों महाराष्ट्र व हरियाणा भिबानी से आये हैं। जबकि ग्राम सभा घूरीटीकर, चका चांद पुर तथा गौरा पछियाना में मिले मरीज दिल्ली से आये हैं। सभी मरीजों को इलाज के लिये भेज दिया गया। पुलिस गांवों को सील करने की कार्रवाई कर रही है।
दुरदुरिया में शामिल हुई महिला हुई पॉजिटिव
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के बरावां गांव में बुधवार को एक और महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव आई महिला भी दुदुरिया कार्यक्रम में शामिल हुई थी। पॉजिटिव आई महिला के पति सहित दो बच्चे को एंबुलेंस से भेजकर क्वारंटीन किया गया है। कहा कि गांव में दिल्ली से आये परिवार में 10 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिनके यहां दुरदूरिया में महिला शामिल हुई थी। कहा कि 30 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से एक पॉजीटिब आया है। एसडीएम विपिन सिह ने बताया कि बरावा गांव में अब तक 11 लोग कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं।
विकासखंड तारुन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पछियाना के मजरे गौरा में 45 वर्षीय युवक बुधवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस युवक को लेकर आइसोलेशन सेंटर पर इलाज के लिए ले गई। तो वहीं पुलिस गांव को सील करने में जुट गई। थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछियाना के गौरा गांव का निवासी 45 वर्षीय युवक 25 जून को दिल्ली से घर वापस आया था। 26 जून को गांव के ही एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर सैंपल दिया था।
जांच कराने के बाद घर आकर रह रहा था। इसी बीच 1 जुलाई को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन के अधीक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय एंबुलेंस भेज कर युवक के घर से उसे आइसोलेशन सेंटर को भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष हैदरगंज आरके राणा ने बताया कि गांव के रास्तों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
बाराबंकी टोल प्लाजा कर्मी निकला पॉजिटिव
सोहावल। बुधवार को मुबारकगंज के मजरे पूरे दुर्गा मिश्र निवासी युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। युवक टोल प्लाजा बाराबंकी पर पिछले दिनों सेवारत था, वहीं से संपर्क में आकर बीमार हुआ इसे 5 दिन पहले इलाज के लिए भर्ती किया गया था सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कोरोना मरीज का सैंपल सोमवार को एल 2 हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज से भेजा गया था। मरीज अपने घर पर ही क्वारंटीन था, इसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजने के साथ गांव को सील कर उनके संपर्कियों की तलाश कराई जा रही है।
भदरसा में बर्तन व्यापारी भी संक्रमित
मसौधा। पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में नगर पंचायत भदरसा के कटरा शिवाला मोहल्ले में 55 साल के एक बर्तन व्यापारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। यह घर पर ही था। भदरसा चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया था कि बांस-बल्ली लगाकर मोहल्ले को सील करा दिया गया है।