फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

अब एंटीजन किट से कोरोना जांच कराने की तैयारी

Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। कोरोना संक्रमण के बीच अधिकाधिक सैंपलिंग कराने के लिए अब एंटीजन किट का प्रयोग करने की तैयारी है। इस किट से तीस मिनट में ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। बस, निगेटिव आने पर आरटी पीसीआर टेस्ट कराकर पुष्टि करानी होगी। इसके लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। अब किट व जांच को लेकर दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अधिक संख्या में मरीज मिलने के बाद उनसे जुड़े लोगों की जांच कराना चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रतिदिन काफी तादाद में सैंपलिंग कराई जा रही है। जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने में 24 से 36 घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो ट्रनेट मशीन जिले को प्राप्त हुई हैं। इन सबके बावजूद यदि भविष्य में संक्रमण और बढ़ता गया तो एंटीजन बेस्ड रैपिड टेस्ट किट का प्रयोग भी कोरोना जांच में किया जाएगा। इससे कोरोना जांच में तेजी आएगी। साथ ही रिपोर्ट भी तीस मिनट में प्राप्त हो जाएगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से किट को मंजूरी मिलने के बाद जिले में उपलब्धता होने पर जांच में इस किट का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अधिक संक्रमित जिलों में एंटीजन बेस्ड रैपिड टेस्ट किट का प्रयोग किया जा रहा है। किट प्राप्त होने पर यहां भी जांच कराई जाएगी। बताया कि इस किट में खास बात है कि रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पॉजिटिव रिपोर्ट पुष्ट होगी, लेकिन निगेटिव आने पर पीसीआर टेस्ट से पुष्टि करनी होगी। किट मिलने पर ही इसके लिए दिशा-निर्देश जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed