फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आई महिला का हुआ प्रसव

Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के लिए आई एक महिला की ट्रूनेट मशीन से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन से प्रसव हुआ।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने भर्ती कराया था। प्रसव से पूर्व आरडीसी में स्थित ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आननफानन प्रसूता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां पुष्टि के लिए ट्रूनेट मशीन से ही दोबारा जांच की गई तो पुन: रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में डॉ. वीना और डॉ. दीक्षा की टीम ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिली किसी महिला का यह पहला ऑपरेशन है। बताया कि शनिवार को महिला की आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed