फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corena virus

गोंडा में कोरोना का मरीज मिलने से प्रशासन चौकन्ना, सीमाएं सील

Fri, 17 Apr 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Corena virus
अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर बरती जा रही सख्ती कड़ी होती जा रही है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद गोंडा में एक युवक के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया।
विज्ञापन

इससे सटी सीमाओं पर निगहबानी तेज कर दी गई है। गोंडा से आने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। दूसरी ओर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस की गश्त तेज हो गई है। हाईवे समेत सड़कें, बाजार, गली-मोहल्लों में सन्नाटा छाया है। बिना काम घर से निकलने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ोसी जनपद गोंडा में एक युवक को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की सूचना के बाद अयोध्या-गोंडा सीमा पर पुलिस का पहरा कड़ा हो गया। सीमाओं की सील कर गोंडा से आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा से अयोध्या आने वाली सीमा अयोध्या के दोनों सरयू पुल व सोहावल तहसील के ढेमवा पुल पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाकर किसी के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गोंडा से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दूध लेकर अयोध्या आने वाले दूधिए को वापस लौटा दिया गया।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि दोनों सरयू पुल पर चौकसी बढ़ा दी गई है, गोंडा से आने वाले लोगों को वापस जाने को कहा जा रहा है। सिर्फ चिकित्सीय सेवा व अधिकृत पास वाले लोगों व वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।

लॉकडाउन का पालन करने के लिए उठाए जा रहे सभी आवश्यक कदम
लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में ही रहे, बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकले व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग का पूरा अमला लोगों को घरों में रहने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, पुलिस के वाहन दिनभर गश्त कर रहे हैं और लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी स्वयं हाथ में डंडा लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की निगहबानी कर रहे हैं। शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या में मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को बंद करा दिया गया। गली-मोहल्लों में घूम घूमकर सब्जी बेचने वाले रेहड़ी वालों को अकेले सब्जी बेचने की हिदायत दी जा रही थी। फैजाबाद शहर में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, अयोध्या में सीओ अमर सिंह स्वयं दिन भर शहर में गश्त कर बिना कार्य घर से निकलने वालों की क्लास लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed