{"_id":"5d5846fd8ebc3e898b24d50f","slug":"compitision-faizabad-news-lko476713335","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की जयंती पर होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की जयंती पर होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन
अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर 25 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके जरिये 2022 में पहला वोट करने वाले विद्यार्थियों को कांग्रेस की विचारधारा और राजीव गांधी की युवाओं के लिए प्राथमिकता व उपलब्धियों से अवगत कराने की कोशिश होगी। कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने दिशा-निर्देश दिया।
कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर 17 से 23 अगस्त तक प्रतिदिन 11 से शाम पांच बजे तक होगा। इसके साथ शहर व जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उसी दिन शाम चार से पांच बजे तक पुरस्कार वितरित किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे तक क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस लालबाग पहुंचना रहेगा। 11 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विजयी छात्रों को लैपटॉप, मोबाइल फोन, साइकिल व घड़ी सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रवक्ता मो. शरीफ ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में 20 अगस्त को पुष्पांजलि, गोष्ठी व रक्तदान कार्यक्रम होंगे। रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक करन त्रिपाठी होंगे। महेश वर्मा के संयोजन में 21 अगस्त को पौधरोपण किया जाएगा।
हरिपाल वर्मा के संयोजन में 22 को लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल मसौधा में मरीजों को फल वितरित किया जाएगा। 23 को पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी होगी। विजय यादव के संयोजन में 24 अगस्त को राजीव गांधी सद्भावना दौड़ कैंट में किया जायेगा। 25 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमे लगभग चार हजार छात्र/छात्रओं को प्रतिभाग कराने का लक्ष्य रखा गया है।