फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   compensation amount

Ayodhya News: भवन स्वामियों को मुआवजा राशि देने में लाएं तेजी

Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
compensation amount
अयोध्या। चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान मालिकों व दुकानदारों को मुआवजे की राशि देने में तेजी लाएं। ये निर्देश जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सोमवार शाम को दिए। वे मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में चौदह कोसी व पंच कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने भूमि के रजिस्ट्री के काम में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने उपरोक्त दोनों काम के लिए राजस्व एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें बनाकर दोनों परिक्रमा मार्गों को विभिन्न खंडों में विभाजित कर भूमि अर्जन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक टीम के लिए बैनामे का लक्ष्य निर्धारित करने और रोजाना के कार्य प्रगति से अवगत कराने पर जोर दिया। कहा कि सभी टीम भावना के साथ आपस में समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से प्रभावित भूस्वामियों/दुकानदारों से बेहतर समन्वय के साथ समस्त काम में प्रगति लाएं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड चार सहित तहसीलदार सदर अन्य संबंधित सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed