{"_id":"579ce2244f1c1bfa1421e13d","slug":"commotion-in-the-municipality-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बहस करते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में हर वर्ष घटती जा रही टैक्स वसूली को लेकर शनिवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की आपात बैठक में सभासद भड़क गये। इनका कहना था कि वर्ष 2014 से लगातार वसूली कम होती जा रही है। अधिकारियों-कर्मियों की इस लापरवाही से नगर पालिका को अब तक 20 लाख रुपये का चूना लगाया जा चुका है।
इनका कहना था नगर में इस दौरान तमाम नये दुकान और मकान बन गये हैं। पिछली 29 जून की बोर्ड बैठक में कर कर्मियों से मॉल, बैंक और एटीएम बूथ की सूची देने को कहा गया था। यह सूची नहीं मिलने से सभासदों के तेवर और तल्ख रहे। एक सप्ताह का मौका देते हुए कहा कि सूची न मिलने पर ऐसे कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
बैठक में सभासदों ने सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों के केंद्र नरेंद्रालय परिसर को वाहन स्टैंड के रूप में प्रयोग करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इनका तर्क था कि नरेंद्रालय विवाह व समारोहों के लिए बुक है। यह बुकिंग गरीबों ने करा रखी हैं।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के दौरान परिसर में प्रतिमा भी स्थापित होती है। परिसर को स्टैंड बना देने पर दिक्कतें खड़ी होंगी। नरेंद्रालय को स्टैंड बनाने के लिए देने से सभासदों ने मना कर दिया। शनिवार को बोर्ड की आपात बैठक बुलाई गई थी।
चेयरमैन विजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में डूडा द्वारा ठेके पर दिये गये कर्मियों के कार्य से संतुष्ट होने पर मई और जून का वेतन देने को मंजूरी दे दी गयी। इसके साथ ही सफाई, प्रकाश, नाला गैंग, वाटर वर्क्स और वाहन चालक के रूप में कार्य कर रहे कर्मियों से मार्च 2017 तक कार्य लेने की स्वीकृति दे दी गयी।
हैंडपंपों की रिबोरिंग, हाइपो क्लोराइड तथा नये हैंडपंप लगाने के लिए जलकल विभाग को अधिकृत कर दिया गया। सभासदों का कहना था कि नगर में तमाम नये मकान और दुकान बन गये हैं। कई बड़े काम्प्लेक्स तथा मॉल चल रहे हैं। कर विभाग ने इनका असेसमेंट मनमाने तरीके से किया है।
सभासदों ने उस क्षेत्र के सभासद की मौजूदगी में एसेसमेंट को मंजूरी दे दी। चेयरमैन कर मामलों को लेकर सभासदों को शांत करते व समझाते रहे तो जय नारायण सिंह, संग्राम सिन्हा, दीपक जायसवाल, अनिल सिंह, सुरेंद्र यादव, अजय पांडेय, प्रमोद सिंह, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम, मिथिलेश यादव, विशाल पाल, कमलेश सोलंकी, औरंगजेब आदि सभासद कम वसूली को लेकर कर्मियों को कठघरे में खड़ा कर हंगामा करते रहे।