फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Commission member did public hearing

आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों की समीक्षा

Wed, 16 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Commission member did public hearing
जनसुनवाई में समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने बुधवार को महिला उत्पीडन की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जनसुनवाई और महिला अपराधों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका पांडेय में महिला हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा, बलात्कार, अपहरण, छेड़छाड़, छींटाकशी, चैन स्नैचिंग से संबंधित महिला अपराधों का आंकड़ा प्रस्तुत किया। सदस्य ने कहा महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की दिशा में वूमेन पावर लाइन 1090 में शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय होगी, उसको किसी थाने या चौकी पर नहीं बुलाया जाएगा, उसकी समस्या महिला पुलिस अधिकारी द्वारा सुनी जाएगी। महिला हेल्पलाइन 181 आशा ज्योति केंद्र 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सुनवाई में कुल तीन प्रकरण सामने आए। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, सीओ नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, सीपीओ, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शिवाकांत शुक्ला, संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार, महिला प्रकोष्ठ अनुपम सिंह, 181 महिला हेल्पलाइन की अनुराधा मिश्रा, योगिता शुक्ला, प्रभारी राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) कृष्ण भगवान मिश्रा, शेर अली आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed