{"_id":"647e29acb538ef98720e3a79","slug":"commission-and-helpline-faizabad-news-c-13-1-273648-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुरुष आयोग और हेल्पलाइन बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पुरुष आयोग और हेल्पलाइन बनाने की उठी मांग
Tue, 06 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पहलवानों के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण के समर्थन में सोमवार को अयोध्या पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व संतों ने पॉक्सो एक्ट में संशोधन की मांग उठाई। हनुमानगढ़ी में पत्रकार वार्ता कर महिला कानून की तर्ज पर पुरुषों के लिए पुरुष आयोग, पुरुष हेल्प लाइन आदि के लिए भी पुरजोर आवाज उठाई गई।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि बृजभूषण पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। खिलाड़ियों का सियासी इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके सभी आरोप धीरे-धीरे झूठ साबित हो रहे हैं। बृजभूषण पर लगे आरोपों से एक नई चेतना जागी है। कहा कि महिला कानूनों से पीड़ित केवल बृजभूषण शरण सिंह ही नहीं है। इससे पहले देश की सेना थल, जल, वायु सेना के अधिकारी, पुलिस के कर्मचारी, न्यायाधीश, पत्रकार, अभिनेता, बड़े-बड़े संत पीड़ित हो चुके हैं।
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा सत्य हताश हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। पुरुषों के लिए भी कानून बनना चाहिए, हम सभी एक स्वर से इस मांग को बुलंद करेंगे। पॉक्सो एक्ट में संशोधन आवश्यक है, साथ ही आरोप झूठा साबित होने पर आरोप लगाने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। सांसद बृजभूषण के साथ गलत हुआ तो हम सभी संसद से लेकर सड़क तक उतरेंगे।
विज्ञापन
ब्राह्मण महापंचायत के मुखिया वीरेश शांडिल्य ने कहा कि बृजभूषण सिंह देश की आवाज हैं। साजिश रचकर, भीड़तंत्र जुटाकर, आंदोलन जीवी बनकर किसी का राजनैतिक कॅरिअर खत्म करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान करणी सेना के भवानी सिंह, पुजारी हेमंत दास, पुजारी अभिषेक दास, डॉ.देवेशाचार्य समेत अन्य धर्माचार्य मौजूद रहे।