फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold wind

धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं ने कंपाया

Sat, 14 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
cold wind
अयोध्या। बारिश के बाद बढ़ी ठंड के बाद शनिवार को खिली धूप से कुछ राहत मिली, फिर भी तेज चल रही सर्द हवाओं से कंपकंपी छूट गई। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की लुकाछिपी के बीच कुमारगंज क्षेत्र में दो मिमी बरसात हुई, इसके बाद मौसम सामान्य हुआ। अभी भी मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से हुई बरसात के चलते एकाएक मौसम ने करवट बदली और कड़ाके की ठंड शुरू हुई। तेजी से पारा लुढ़का तो लोग ठंड से बेहाल हो उठे। दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। मगर रात से मौसम में फिर कुछ परिवर्तन देखा गया।
विज्ञापन

आसमान साफ हुआ और चांदनी रात में तापमान में भी कुछ इजाफा हुआ। शनिवार सुबह लोग उठे तो हल्की धूप खिली नजर आई। इससे दिन के तापमान में कुछ इजाफा हुआ और लोगों ने थोड़ा राहत महसूस की। मगर, 9.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पुरवा हवा से कंपकंपी का एहसास हुआ। कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी घोषित होने से खासी सहूलियत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने से दिन के तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा तीन डिग्री इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।

आर्द्रता अधिकतम 89 प्रतिशत व न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा नहीं होने के आसार हैं। पछुआ हवा से गलन में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed