{"_id":"646278419d7ad1906a07f948","slug":"code-of-conduct-is-over-faizabad-news-c-13-1-237050-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आचार संहिता समाप्त, अब होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आचार संहिता समाप्त, अब होंगे विकास कार्य
Mon, 15 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निकाय चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों के लिए समय पहले तय कर दिया गया है।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नए कार्यों पर रोक लग गई थी। अयोध्या में रेलवे ओवरब्रिज सहित कई कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन आचार संहिता के चलते शुरू नहीं कराए गए। आचार संहिता के कारण अयोध्या विजन-2047 के अलावा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठकें रोक दी गई थी। अधिकारियों के साथ कर्मचारी चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 मई को निकाय चुनाव को लेकर प्रभावी आचार संहिता को समाप्त किए जाने का पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद अब नए कार्यों को शुरु किए जाने और चल रहे कार्यों की समीक्षा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि अयोध्या की विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।