{"_id":"5d0e64378ebc3e2c3e06c575","slug":"cmo-arrives-chc-faizabad-news-lko4667269176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ पहुंचे सीएचसी तो नदारद मिले कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ पहुंचे सीएचसी तो नदारद मिले कर्मी
विज्ञापन
अयोध्या जिले के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर में शनिवार सुबह निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा ?
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने शनिवार सुबह आठ बजे बीकापुर सीएचसी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी।
निरीक्षण में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका सभी का एक दिन का वेतन का काटने का निर्देश देने के साथ ही सीएमओ ने देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी।
सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी और इमरजेंसी में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। ओपीडी हॉल में मरीज और तीमारदार बैठे डॉक्टर का इंतजार करते मिले।
रात में इमरजेंसी में तैनात डॉ. सतीश चंद्रा सुबह छह बजे ही अस्पताल से चले गए थे। अधीक्षक वेदप्रकाश और डॉ. दीपक सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।
डॉ. दीपक के बारे में बताया गया कि उनकी ड्यूटी शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में लगी है। इसके अलावा दर्जनभर से अधिक स्वास्थ्यकर्मी समय से सीएचसी नहीं पहुंचे थे। सुबह डॉक्टर न होने से सीएचसी की इमरजेंसी में आए एक-दो मरीजों को फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल भेज दिया था।
मालूम हो कि ‘अमर उजाला’ ने शनिवार को इमरजेंसी ओपीडी में डॉक्टर नहीं मरीज बेहाल शीर्षक से खबर छापी थी।
ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं संविदा चिकित्सक अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट गिरधारी लाल, स्टाफ नर्स ललिता, विश्वनाथ प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, डॉ. गौरव, अमरदीप वर्मा सहित आठ स्वास्थ्यकर्मियों को सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका में गैरहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
देर से ड्यूटी पर आए अशोक कुमार, फूलचंद पांडेय, जितेंद्र नाथ, मधुबाला, नीलम सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सीएमओ ने सुधर जाने की चेतावनी दी।
सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही सभी को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की चेतावनी दी गई है।
बताया कि चिकित्सकों की कमी से कुछ दिक्कतें हो रही हैं। सीएचसी की साफ-सफाई व्यवस्था से सीएमओ संतुष्ट दिखे। मगर परिसर में दीवार के किनारे फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट कचरे का ठीक तरीके से निस्तारण कराने को कहा।
सीएमओ ने मरीजों से सीएचसी में होने वाली दिक्कतें पूछीं। दवाओं की कमी के संबंध में उन्होंने फार्मासिस्ट से इंडेंट बनाकर जिले पर भेजने को कहा।
उनके जाने के बाद अधीक्षक वेदप्रकाश सीएचसी पहुंचे। उसके बाद सीएमओ के निर्देश पर करीब 10 बजे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीएन यादव भी सीएचसी पहुंचे और जांच-पड़ताल की।