फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi seen in the role of teacher

शिक्षक की भूमिका में नजर आए सीएम योगी

Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi seen in the role of teacher
अयोध्या। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के पूर्व माध्यमिक कटरा स्कूल पहुंच गये। यहां उन्होंने बच्चों के साथ करीब 15 मिनट बिताए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाई, शब्द-अर्थ व विलोम पूछा। वे विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक स्तर देखकर खुश हुए और प्रधानाचार्या की तारीफ भी की।
विज्ञापन

सीएम को दोपहर करीब एक बजे बेगमपुरा में बसंती के घर पहुुंचना था। उनका काफिला जब बसंती के घर के सामने न रुक कर आगे बढ़ गया तो सभी चौंक गये। सीएम अचानक बसंती के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पहुंच गये। उन्होंने स्कूल में बच्चों से बातचीत की। हिंदी की किताब पढ़वाई और शब्द-अर्थ पूछा।
विज्ञापन

यही नहीं ब्लैक बोर्ड पर लिखे अनुलोम-विलोम शब्दों के बारे में भी बच्चों से पूछा। एक बच्चे से पूछा कि प्रेम का विलोम शब्द क्या होगा तो बच्चे ने जवाब दिया घृणा। एक अन्य से पूछा कि आदान का विलोम क्या होगा तो बच्चे ने जवाब दिया प्रदान। इस पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों के शैक्षिक स्तर की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ें। उन्होंने एमडीएम की भी जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीबीटी का पैसा प्रत्येक बच्चों के खाते में पहुंचेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 15 मिनट पहले मुख्यमंत्री के विद्यालय में आने की सूचना मिली। तत्काल सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में पंजीकृत 140 में से 92 बच्चे मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी 92 बच्चों को खड़ा कर उनके नाम पूछे। उन्होंने बच्चों से हिंदी की किताब पढ़ाकर शैक्षिक स्तर भी जांचा। विद्यालय में नवीन नामांकन की सीएम ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed