फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cm yogi in ayodhya

मुख्यमंत्री को इमरजेंसी वार्ड में टूटी मिली फॉल्स सीलिंग

Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in ayodhya
अयोध्या जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सबसे पहले जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों का हालचाल पूछने के दौरान इमरजेंसी वार्ड में टूटी फॉल सीलिंग देख नाराज हुए। डीएम को निर्देश दिया कि अविलंब इसे ठीक कराएं।
विज्ञापन

गोंडा जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:35 बजे श्रीराम हवाई पट्टी पर उतरा। यहां से वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। काफिला इमरजेंसी गेट से दाखिल हुआ।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग कक्ष के निकट जाकर अधिकारियों से पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री इमरजेंसी ओपीडी में गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बमुश्किल एक मिनट रुकने के बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां बेड नंबर 14 पर भर्ती मसकिनवा निवासी तीमारदार विनोद से बच्चे के चोटिल होने का कारण पूछा। साथ ही अस्पताल की सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुष्ट होने पर छह नंबर बेड पर भर्ती सालिकराम का हालचाल लिया। इस बीच एक जगह फॉल सीलिंग टूटी नजर आई, तो नाराजगी जताते हुए साथ चल रहे डीएम को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से डॉक्टरों के राउंड लेने की जानकारी की। करीब 10 मिनट में निरीक्षण पूरा कर वह सर्किंट हाउस रवाना हुए, जहां अधिकारियों व जनप्रतिनिधिओं के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई।
एडी को नहीं मिला प्रवेश
मुख्यमंत्री योगी इमरजेंसी ओपीडी से निकलकर जब इमरजेंसी वार्ड में जाने लगे तो सुरक्षा घेरा और चुस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमा झा, एसएसपी आशीष तिवारी, सीएमएस डॉ. एके राय व कुछ चिकित्सक वार्ड में चले गए। लेकिन सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह व अपर निदेशक डॉ. राजेंद्र कपूर बाहर रह गए। अपना परिचय देकर सीएमओ तो अंदर दाखिल हो गए लेकिन एडी डॉ. राजेंद्र कपूर को निरीक्षण के समय अंदर प्रवेश नहीं मिला। हालांकि शीघ्र ही मुख्यमंत्री बाहर आए और सभी लोग सर्किट हाउस रवाना हुए।

बदला सा नजर आया जिला अस्पताल
योगी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का जिले में अनगिनत दौरा हो चुका है, लेकिन जिला अस्पताल का यह पहला निरीक्षण था। पहले से कार्यक्रम तय होने के कारण अस्पताल को चमका दिया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए वार्डों में मरीज को व्यवस्थित कराया गया था। मुख्यमंत्री के आने के एक घंटे पहले भी जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी कमियां शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed