फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cleanliness should be better in view of Kovid

कोविड को देखते हुए बेहतर हो साफ-सफाई व्यवस्था

Sat, 29 Jan 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness should be better in view of Kovid
अयोध्या। रेलवे के डिप्टी चीफ कामर्शियल मैनेजर अशोक कुुमार ने शनिवार को अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन व कार्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्थी परखी। साथ अन्य यात्री सुविधाओं की भी जांच की।
विज्ञापन

रेलवे के डिप्टी चीफ कामर्शियल मैनेजर हेड क्वार्टर दिल्ली अशोक कुुमार शनिवार को पटना-कोटा एक्सप्रेस से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों संग बैठक की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्थी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड को देखते हुए बेहतर साफ-सफाई रखी जाए, साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में बिना मास्क लगाए लोगों को प्रवेश न दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने मालगोदाम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह समेत आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed