फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   civic

बाजार में बनी नेकी की दीवार, गरीबों की मदद को आप भी दे सकते हैं योगदान

Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
civic
नेकी की दीवार का उद्घाटन करते मिल्कीपुर विधायक। - फोटो : FAIZABAD
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार में गरीबों की मदद के लिए एक ‘नेकी की दीवार’ बनी है। यह दीवार दो लोगों के बीच दूरियां कम नहीं करती बल्कि जरूरतमंदों की मदद करती है। किसी को भी कुछ जरूरत हो तो इस दीवार के पास आकर ले जा सकता है।
विज्ञापन

अगर किसी को गरीबों व बेसहारा लोगों की मदद करनी हो तो वह नेकी की दीवार के पास कुछ रखकर जा भी सकता है। रविवार को इस दीवार का उद्घाटन मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया। दिनभर क्षेत्र में इस दीवार को लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गरीबों एवं असहायों की मदद से बढ़कर कोई पूजा नहीं है। प्रत्येक सामर्थ्यवान व्यक्ति को बुजुर्ग, गरीब, बेसहारा एवं दिव्यांगजनों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सीईओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि हैरिंग्टनगंज बाजार में पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी की मूर्ति के पास प्राथमिक विद्यालय सेमरा के निकट न्यू अवध फाउंडेशन की तरफ से गरीब, अनाथ, विकलांग, बुजुर्ग, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आपके उम्मीद एवं मुस्कान (नेकी) की दीवार स्थापित की गई है। इसके माध्यम से आप गरीबों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed