{"_id":"5e6515208ebc3eeb4f44a3b8","slug":"civic-faizabad-news-lko5127537197","type":"story","status":"publish","title_hn":"507 जोड़े बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
507 जोड़े बंधन में बंधे
विज्ञापन
जीआईसी में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान मौजूद जोड़े
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास...। इसी मूल मंत्र को लेकर भाजपा की सरकार काम कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाएं जो कल्याणकारी हैं हर व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंच रही हैं।
चाहे वह शौचालय हो, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि हो, सभी को इसका लाभ मिल रहा है। ये बातें प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहीं। वह रविवार को श्रम विभाग की ओर से जीआईसी मैदान पर आयोजित मंडलीय सामूहिक विवाह में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 507 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसमें 10 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। इन सभी को श्रम मंत्री व अन्य ने आशीर्वाद प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि 86 लाख किसानों का प्रदेश में ऋण माफ कर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। विकास की तेज गति में श्रमिक या मजदूर कहीं पीछे न रह जाए इसके लिए प्रदेश सरकार ने 18 योजनाएं श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई हैं।
विज्ञापन
बताया कि सामूहिक विवाह में आए हुए सभी बेटियों के खाते में 65 हजार की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे भेज दी गई है तथा दूल्हे के लिए 5 हजार तथा दुल्हन के ड्रेस के लिए 5 हजार रुपये दिया गया है। बताया कि 507 बेटियों के खाते में कुल 3 करोड़ 80 लाख 25 हजार रुपये भेजे गए हैं। कहा कि लखनऊ में शीघ्र ही 3100 श्रमिकों के बेटियों-बेटों की शादी सामूहिक विवाह के अंतर्गत कराकर एक रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आदि काल से सामूहिक विवाह की प्रथा चली आ रही है। जनकपुर में भगवान श्री राम व उनके तीनों अनुज का सामूहिक विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह हेतु आये हुए परिवारों को गरीब शब्द से न जोड़ा जाए इससे उन्हें कही न कही ठेस पहुंचती है।
इस सामूहिक विवाह में 507 जोड़े ने अपने-अपने राति रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे। 10 मुस्लिम परिवारों ने भी निकाह पढ़ा। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रूदौली रामचंद्र यादव, विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा, सुल्तानपुर सदर के विधायक सीताराम वर्मा, अवधेश पांडेय, कमलेश श्रीवास्तव, बलराम मौर्य, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त अयोध्या आनंद कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।