{"_id":"5e99c95f8ebc3e768b499503","slug":"civic-amenities-faizabad-news-lko5180387183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के घर-घर जाकर 15 दिन का राशन बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के घर-घर जाकर 15 दिन का राशन बांटा
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कोई भूखा न रहे रसोई अभियान के तहत कोरोना कोबिड-19 को लेकर चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन देने का कार्य अब घर-घर शुरू किया गया है। शहर के युवा व्यापारियों की अलग-अलग टीमें प्रशासन की मदद से मौके पर जाकर 15 दिन का राशन बांच रही हैं। शुक्रवार को इसी तर्ज पर 72 लोगों को उनके घर जाकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत युवा व्यापारियों की टीम ने राशन किट बांटा।
अमर उजाला की पहल पर शहर के युवा व्यापारियों में जरूरतमंद परिवारों का चूल्हा जलने में कोई दिक्कत न हो, इसे अभियान के रूप में लिया है। शहर के देवकाली स्थित पार्वती लॉन से लगातार बांटा जा रहा राशन अब जरूरतमंदों के घर-घर जाकर बांटने की रणनीति शुक्रवार से अपनाई गई है।
जरूरतमंद या उनके आसपास के लोग जैसे ही सूचना देंगे, युवा व्यापारी अमल गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रघुनन्दन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, प्राशु अग्रवाल, संगम साहू, संदीप साहू, अमित गुप्ता, हरीओम मेहंदी आदि की अगुवाई में बनीं टीमें 15 दिन के राशन की किट जिसमें आटा, चावल, दाल, सरसो तेल, नमक, मशाला आदि मौके पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान का नेतृत्व कर रहे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अमर उजाला का लगातार प्रयास सराहनीय है। युवा व्यापारियों में मदद को लेकर जोश दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। एक स्थान के बजाय घर-घर जाकर बांटने से सही व्यक्ति तक मदद पहुंचती है।
विधायक ने सूचना पर लालबाग में कई जरूरतमंद परिवारों को राशन किट दी। रामकरन ने कहा कि घर में पकाने के लिए कुछ नहीं था, अमर उजाला फाउंडेशन के नंबर पर फोन किया तो खुद विधायक जी राशन किट लेकर आए।
युवा व्यापारी नेता अमल गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को करते हुए 72 परिवारों को राशन किट दी गई है। लोगों से अपील की कि घर से बाहर न निकलें, अमर उजाला फाउंडेशन के दिए हुए नंबर पर कॉल करें, आपके घर तक सहायता पहुंचेगी। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल ने देवकाली बाई पास की रहने वाली कलावती को अभिषेक अग्रवाल द्वारा 15 दिन का राशन दिया गया।
कोई भूखा ना रहे टीम का नेतृत्व कर रहे युवा व्यापारी अमल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, रघुनंदन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, प्राशु अग्रवाल, संगम साहू, संदीप साहू, अमित गुप्ता, हरीओम मेहंदी, ध्रुव मौर्या ने कहा कि लॉकडाउन तक निरंतर ऐसे ही सेवा करते रहेंगे। बाद में टीम की ओर से देवकाली कुण्ड पर बंदरो को अंगूर के दाने, मछलियों को आटे की गोलियां और लाई खिलाई गई।