{"_id":"5da35c4d8ebc3e93ca6f9250","slug":"chief-secretary-meeting-on-deepotsav-faizabad-news-lko486692114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव की ढिलाई पर पेच कसेंगे मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव की ढिलाई पर पेच कसेंगे मुख्य सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव समारोह को लेकर शासन के आला अधिकारी 15 अक्तूबर को अयोध्या में डेरा जमाएंगे। मुख्य सचिव आरके तिवारी शासन के आला अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रशासन-पुलिस व कार्यदायी संस्थाओं के पेंच कसेंगे।
अधूरे व लेट-लतीफ कार्यों पर कार्रवाई भी हो सकती है। इसे लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव अभी से फूलने लगे हैं। कार्यों को तेजी से पूरा करने की होड़ मच गई है। कार्यक्रम के साथ आगामी दिनों में अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट से फैसला की संभावनाओं को लेकर सुरक्षा तैयारी पर भी मंथन होगा।
प्रमुख सचिव के साथ डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव कानून-व्यवस्था एके अवस्थी समेत सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, नगर विकास, उर्जा, पर्यटन आदि विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव भी 15 अक्तूबर को अयोध्या आएंगे।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में बैठक के साथ तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्य सचिव आरके तिवारी व डीजीपी ओपी सिंह तैयारियों को लेकर अधिकारियों के पेंच कसेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित इस बैठक में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, महापौर, अवध विवि के कुलपति, सीएमओ, सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए समेत सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, उर्जा, संस्कृति व पर्यटन विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में समारोह स्थल पर हुए कार्य, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्रसाधन, ट्रांसपोर्ट व ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में दीपोत्सव समारोह में आम लोगों के ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग कराने को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा 16 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान को गति पकड़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। दीपोत्सव समारोह में स्कूल, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट-गाइड के बच्चों की भागेदारी को लेकर चर्चा की जाएगी।