फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   chief secretary inspection

Ayodhya News: 24 को आएंगे मुख्य सचिव, सक्रिय हुए विभाग

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
chief secretary inspection
अयोध्या। भव्य राममंदिर का निर्माण वर्ष 2024 में पूरा होना है। उससे पहले अयोध्या विजन डाॅक्यूमेंट की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी पूरी की जानी हैं। इसी के मद्देनजर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र 24 मई को अयोध्या में विजन डाॅक्यूमेंट की समीक्षा करने आ रहे हैं। हालांकि उनका अधिकृत कार्यक्रम अभी जिले में नहीं आया है, लेकिन विभागों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2024 से पहले प्रदेश सरकार अयोध्या में राममंदिर तक आने वाले मार्गों का निर्माण पूरा कर लेना चाहती है। इसमें खासकर सहादतगंज से नयाघाट तक बनने वाला 13 किलोमीटर लंबा रामपथ, 800 मीटर का सुग्रीवकिला से रामजन्म भूमि तक रामजन्म भूमिपथ और शृंगारहाट से रामजन्मभूमि तक 600 मीटर का भक्तिपथ शामिल हैं। इनमें से रामपथ का निर्माण तो विलंब से शुरू हुआ है और इसे पूरा करने के लिए अभी काफी वक्त भी है, लेकिन जन्मभूमि पथ और भक्तिपथ के निर्माण की अवधि पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद यह निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। इसी तरह शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम भी निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। हालांकि इन दिनों इस काम में तेजी आई है। श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी मंदिर बनने से पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ान योग्य बनाने की तैयारी है। इसके अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण के कई कार्य भी प्राथमिकता में हैं। मुख्य सचिव के अयोध्या आगमन के सवाल पर सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी ने बताया कि अभी जिले में मुख्य सचिव के आगमन का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी भी अधूरी
जिले में स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनेक महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का अस्पताल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी वहां सेवाएं शुरू करने की स्थिति नहीं बन पाई है। इसी तरह देवगांव अस्पताल भी कामचलाऊ तरीके से चल रहा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने दौड़भाग तेज कर दी है। मुख्य सचिव के साथ ही सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव भी आएंगे जो अपने विभागीय कार्यों का भौतिक परीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


काश! रामपथ पर चंद कदम पैदल चलें मुख्य सचिव
अयोध्या। मुख्य सचिव आएंगे तो उनकी नजर खामियों की ओर न जाए, इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। रामपथ जैसे निर्माण कार्यों के कारण शहर के नागरिकों की बदहाली को उनसे छिपाने का प्रयास जरूर होगा। ऐसे में यदि वे चंद कदम भी रामपथ पर पैदल चल दिए तो साफ नजर आ जाएगा कि कार्यदायी संस्था किस तरह से सारे मानकों की धज्जियां उड़ाकर यह काम कर रही है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed