फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief minister saw the foundation of Ram temple

मुख्यमंत्री ने देखी राममंदिर के नींव की खोदाई

Mon, 08 Feb 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chief minister saw the foundation of Ram temple
अयोध्या-रामजन्म भूमि परिसर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद राममंदिर निर्माण को लेकर चल रही नींव खोदाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एलएंडटी व टाटा कसंल्टेंसी के इंजीनियरों ने मौके पर राममंदिर निर्माण का साइट प्लान समझाया। मुख्यमंत्री ने साथ चल रहे आला अधिकारियों को परिसर की सुरक्षा से लेकर भक्तों के लिए श्रीरामजन्म भूमि के आसपास जन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय समय सुबह ठीक 10:35 बजे रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां उनकी अगवानी मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी हितेंद्र चंद्र अवस्थी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद समेत शासन से आए आला अधिकारियों, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत जनप्रतिनिधियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्म भूमि के लिए रवाना हुए। उन्हें दर्शन मार्ग के बजाए क्षीरेश्वरनाथ के सामने क्रॉसिंग थ्री गेट से ले जाया गया। उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन कर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से आशीर्वाद लिया।
इसके बाद वे सीधे राममंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। खोदी जा रही नींव का निरीक्षण करने वे नीचे तक गए। इसके बाद परिसर का भी जायजा लिया। इस दौरान एलएंडटी व टाटा कसंल्टेंसी के इंजीनियरों ने साइट पर लगाए गए राममंदिर निर्माण के मैप से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
बताया गया कि तय समय में राममंदिर निर्माण पूरा करने की चुनौती है। नींव में 200 फीट की गहराई तक बलुई, भुरभुरी मिट्टी मिलने से अब 1200 पाइलिंग के जरिए बनाई गई नींव निर्माण की योजना को बदलना पड़ा है।
अब एनजीआरआई हैदरबाद की टीम 400 फीट गहराई तक मिट्टी की जांच सात स्थानों पर बोरिंग करके कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद नींव निर्माण को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर का भी जायजा लिया।
दर्शन मार्ग की दशा भी देखी। राममंदिर के चारों तरफ भक्तों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और दर्शन मार्ग व निकास मार्ग के चौड़ीकरण से लेकर सुग्रीव किला के पास से नए मार्ग को विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भक्तों के लिए पार्किंग, प्रसाधन, प्रसाद आदि व्यवस्थाएं भी उत्तम दर्जे की करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विस्तार से योजनाओं की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि परिसर स्थित विश्वामित्र आश्रम में श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी हितेंद्र अवस्थी समेत गृह विभाग और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।
जिला प्रशासन की ओर से डीएम अनुज कुमार झा व डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने नो फ्लाइंग जोन समेत कई संसाधन और सुविधाओं की बात उठाई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राममंदिर निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त होनी चाहिए।

निर्माण सामग्री के आने के रास्ते आदि की निगरानी और कोई हादसा न हो इसका इंतजाम होना चाहिए। इस दौरान रामलला के अस्थाई मंदिर में भक्तों के दर्शन और सुरक्षा को भी सुविधाजनक और सख्त के निर्देश दिए गए।

अयोध्या-रामजन्म भूमि परिसर में चल रहे कार्य का साइट प्लान देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या-रामजन्म भूमि परिसर में चल रहे कार्य का साइट प्लान देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते मुख्यमंत्री

अयोध्या-जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते मुख्यमंत्री- फोटो : FAIZABAD

22-अयोध्या-हैली पैड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22-अयोध्या-हैली पैड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed