{"_id":"6519bf0a1bb27f993a06e744","slug":"chc-ayushman-bhav-fair-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3481-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्वास्थ्य मेले में वसूली... पर्चे के नाम पर मांगा खर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्वास्थ्य मेले में वसूली... पर्चे के नाम पर मांगा खर्चा
Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव: मेले में रविवार को मरीजों से वसूली होती पकड़ी गई। अमर उजाला की पड़ताल के दौरान यह देखने में आया कि मेले में आने वाले मरीजों से पर्चा बनवाने के नाम पर खर्चा मांगा जा रहा था। काउंटर पर बैठा कर्मचारी इसे पंजीकरण शुल्क बताकर लोगों से एक से दो रुपये ऐंठ रहा था। मरीजों ने विरोध किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरीजों से लिए गए पैसे वापस दिलाए। पता चला कि काउंटर पर बैठा शख्स सफाई कर्मचारी बिंदू है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के लिए सभी सीएचसी पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सारी व्यवस्थाएं निशुल्क हैं। खेता सराय से पत्नी को दिखाने आए राजकुमार ने बताया उनसे दो रुपये लिए गए। मटौली गांव की सुनीता ने बताया कि उनसे एक रुपये लिए। 11 बजे तक कुल 39 लोगों से वसूली की जा चुकी थी। मरीजों ने जब पैसे लेने की वजह पूछी तो काउंटर पर बैठे शख्स ने बताया कि पंजीकरण शुल्क एक रुपये लिया जाता है। फुटकर न होने से कुछ लोगों से दो रुपये लिए गए। ओपीडी में मौजूद डॉ. फहीम ने बताया कि मेले में किसी प्रकार का कोई शुल्क मरीजों से नहीं लिया जाता है। रजिस्ट्रेशन पर्ची भी निशुल्क दी जाती है। उन्होंने कर्मी को शुल्क लेने से रोका। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके बरनवाल ने कर्मचारी को फटकार लगाई। इसके बाद सीएचसी गेट पर मेले का बैनर लगवाया गया।
सीएचसी के अंदर मेले जैसा कोई माहौल नहीं रहा। न कोई स्टॉल लगा था और न ही आयुष्मान कार्ड का काउंटर बना था। ओपीडी के नाम पर डॉ. अंजू जायसवाल व डॉ. फहीम मरीजों को देख रहे थे। डॉ. एमके बरनवाल ने बताया मेले में मेडिकल कॉलेज से आई सर्जन डॉ. विशाल आए थे। वह सीएचसी अधीक्षक के साथ उनके चैंबर में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
रुदौली का प्रदर्शन सबसे खराब
आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में रुदौली का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। यहां मेले में महज 82 मरीज मिले। 10 जांचें हुईं, जबकि सुनबा सीएचसी में 155 मरीजों की ओपीडी की गई। मवई सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके गुप्ता ने बताया उनके यहां कुल 210 मरीजों का उपचार किया गया। 195 लोगों की जांच हुई। मेडिकल कालेज से आए जनरल सर्जन डॉ. अंकित सिंह ने 40 मरीज देखे।
लाभार्थियों को मिले गोल्डन कार्ड
पूरा बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण हुआ। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अस्पताल में व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान पांच नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, डॉ. विकास तिवारी, डॉ. विकास कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद