{"_id":"63ebd77a5123cb6b6f05d1a7","slug":"central-team-reached-to-know-the-reality-of-filaria-campaign-faizabad-news-c-13-1-88114-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: फाइलेरिया अभियान की हकीकत जानने पहुंची केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: फाइलेरिया अभियान की हकीकत जानने पहुंची केंद्रीय टीम
Wed, 15 Feb 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मवई (अयोध्या)। फाइलेरिया अभियान की हकीकत जानने के लिए केंद्र सरकार में संचारी रोग की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ रामनगरी का दौरा किया। टीम सर्वप्रथम रानीमऊ गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों से संवाद कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हकीकत जानी।
ग्रामीण महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने दवा खिला रहे हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. छवि ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सुपरवाइजर से अभियान के दौरान सामने आ रहीं चुनौतियों पर भी बात की।
इसके बाद टीम सीएचसी मवई पहुंची। फाइलेरिया प्रोग्राम को लेकर बने माइक्रो प्लान को लेकर क्षेत्र का आंकड़ा और फाइलेरिया का लक्ष्य जाना। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके गुप्त व प्रोग्राम के नोडल विनोद कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। टीम में अपर सचिव मलेरिया डॉ. वीपी सिंह, डब्ल्यूएचओ की डॉ. तनुज शर्मा, डॉ. अर्पित, डॉ. ध्रुव सिंह, डॉ. राजश्री व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद रहे। संवाद