फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CCTV cameras installed, drone cameras will be monitored

लग गए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed, drone cameras will be monitored
अयोध्या राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रामकथा पार्क का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अयोध्या भ्रमण के लिए प्रेसिडेंसियल ट्रेन से 29 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे अयोध्या आएंगे। उनका पहला स्वागत अयोध्या रेलवे स्टेशन पर ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि के साथ वरिष्ठ अफसर करेंगे।
विज्ञापन

जिन स्थानों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है वहां पर अतिरिक्त फोर्स के साथ माउंटेड पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोध दस्ते तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरे से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। आयोजन स्थलों को भी सीसी कैमरे से लैस किया गया है।
विज्ञापन

इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए है। यातायात डायवर्जन किया जाएगा। बाईपास पूर्ण रूप से खुला रहेगा, वहां आवागमन किसी भी प्रकार से बाधित नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने अफसरों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन, कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क, सरयू होटल यात्री निवास, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य संबंधित स्थलों व मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम की तैयारियों और इसमें सम्मिलित होने वाले विभिन्न अतिथियों के बैठने व अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं व शिलान्यास होने वाले योजनाओं संबंधी तैयारियों की स्थिति का भी जायजा लिया।
विभिन्न कार्यक्रम स्थलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तैयारियों को पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। राष्ट्रपति लगभग 11 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वह रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ करेंगे।
उसके बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां से श्रीरामलला के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद प्रेसिडेंसियल ट्रेन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रपति के सैन्य सचिव द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
साथ ही भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय और अन्य जनप्रतिनिधि गण और वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल रहेंगे।
रामकथा पार्क में इसी तरह राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रमुख सचिव पर्यटन आदि स्वागत करेंगे। अगले चरण में संबंधित मंदिर के गद्दीनशीन संत महंत व पुजारी स्वागत करेंगे। प्रत्येक स्तर पर मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था होगी।
राष्ट्रपति के अयोध्या धाम भ्रमण के दौरान ऐसी होगी यातायात व्यवस्था
- अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले सभी श्रद्धालु/आम लोग कोविड-19 से बचाव के निर्देशों के पालन के साथ मास्क धारण का प्रवेश करेंगे।
-फैजाबाद शहर की ओर से आने वाले कॉर्मिशियल वाहन/आटो विक्रम वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। महोवरा चैराहा, आशिफ बाग चैाराहा, रामघाट चैराहा, बालू घाट बैरियर होते हुए साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही जाएंगे। उसी रास्ते से फैजाबाद शहर की तरफ जाएंगे।
- अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोेबरा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गोंडा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी से हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- वाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आएंगे।
- बन्धा तिराहा (नया घाट) के अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
- अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ आने वाले वाहन गुप्ता होटल से जाएंगे।
- नया घाट से फैजाबाद शहर की ओर आने वाले आटो विक्रम साकेत पेट्रोल पम्प वैरियर, बालू घाट बैरियर, रामघाट बैरियर, रामघाट चैाराहा, आशिफ बाग चैराहा, महोबरा चैाराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।
- साकेत बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- बालू घाट बैरियर से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- दीनबंधु से छोटी छावनी की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामघाट चैाराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- आशिफबाग चैाराहे से विद्याकुण्ड की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- महोबरा चैाराहे से टेढ़ी बाजार की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- पोस्ट आफिस तिराहे से हनुमानगढ़ी/नयाघाट की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल रेलवे स्टेशन की तरफ वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
- छोटी छावनी से प्रमोद वन की तरफ वाहन वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी।
अयोध्या। राष्ट्रपति के अयोध्या भ्रमण के दौरान श्री राम अस्पताल जाने वाली एम्बुलेंस का रूट चार्ट...
-लखनऊ की ओर से आने वाली एम्बुलेंस महोबरा बाईपास होते हुए वाया महोबरा चैाराहा कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल गेट नं.-2 से प्रवेश करेंगी।
-सहादतगंज की ओर से आने वाली एम्बुलेंस करियप्पा मार्ग होते हुए वाया कैंट थाना, नियॉवा चैाराहा, गुदड़ी चैाराहा, बेनीगंज, गुप्ता होटल टेढ़ी बाजार होते हुए अस्पताल गेट नं-2 से प्रवेश करेंगी।
-गोंडा की तरफ से पुराने सरयू पुल होते हुए आने वाली एम्बुलेंस वाया नयाघाट, पोस्ट आफिस, अशर्फी भवन, कटरा चैकी तिराहा, टढ़ी बाजार होते हुए अस्पताल गेट नं.-2 से प्रवेश करेंगी।

-बस्ती की तरफ नया सरयू पुल होते हुए आने वाली एम्बुलेंस वाया महोबरा बाईपास, महोबरा चैाराहा कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल गेट नं.-2 से प्रवेश करेंगी।
(यह जानकारी जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन अयोध्या की ओर दी गई है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed