{"_id":"6281540a2427706ccb659acd","slug":"ccm-gave-instructions-to-further-improve-civic-amenities-faizabad-news-lko6307627143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएम ने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएम ने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर रविंद्र गोयल ने रविवार को अयोध्या व अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को परखा व इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया व समय पर समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीसीएम रविंद्र गोयल सुबह करीब आठ बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्लेटफार्म, लोको, मालगोदाम का निरीक्षण किया।
उन्होंने मालगोदाम पर बने प्लेटफार्म को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बिजली से ट्रेनों का संचालन शुुुरू होने पर विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आने की हिदायत दी। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश, साफ सफाई को बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद वह सुबह करीब 10:30 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने उन्हें कार्य प्रगति की रिपोर्ट दी।
सीसीएम ने समस्त कार्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अयोध्या रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार, सीएमआई अजय सिंह, टीआई दिग्विजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।