{"_id":"63ea8e17480ecae82600d55a","slug":"cbse-board-exam-will-be-held-at-13-centers-faizabad-news-c-13-1-86854-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 13 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 13 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
Tue, 14 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए 13 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 7579 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर बोर्ड की ओर से पर्यवेक्षक व सचल दल की तैनाती भी हो गई है। जिले में मौजूदा समय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर के 52 विद्यालय संचालित हैं। यहां वर्तमान सत्र में हाईस्कूल के 4055 व इंटर के 3524 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा जिले में 20 फरवरी से प्रारंभ होगी।
परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए इस बार जिले के 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें जिंगल बेल अकादमी, आर्मी स्कूल, महाराजा पब्लिक स्कूल, टाइनी टाट्स, अनिल सरस्वती, सेठ एमआर जयपुरिया, उदया पब्लिक स्कूल, अवध इंटरनेशनल, ग्रामर्षि एकेडमी, भवदीय पब्लिक स्कूल व जवाहर नवोदय विद्यालय आदि शामिल हैं।
सीबीएसई के कोआर्डिनेटर अजीत द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग नियमित तौर पर की जा रही है। परीक्षार्थी अपने शिक्षकों से संबंधित विषय की जिज्ञासाओं को दूरभाष पर भी सुलझा सकते हैं। शिक्षक अपने स्तर से भी बच्चों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र विद्यालय स्तर से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।