फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CBI officers clashed in front of the employee

सीबीआई अफसरों के सामने ही भिड़े स्वास्थ्यकर्मी

Sat, 23 Jan 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई अफसरों की मौजूदगी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जिन दस्तावेजों को सीबीआई के अधिकारी मांग रहे हैं उनको देने में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन


दर्शननगर स्थित सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार की शाम मसौधा पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारी सीबीआई अधिकारी के सामने ही भिड़ गए। कागजात कोई नहीं दिखा पाया। सीबीआई अफसर और सख्त हो गए और एक सप्ताह के अंदर ग्राउंड स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सीबीआई ने शुक्रवार की देर शाम मसौधा पीएचसी के लिपिक, सहायक शोध अधिकारी और एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को मय दस्तावेज तलब किया था। हालांकि वर्ष 2005-07 तक वितरित किए गए जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को बताया कि इस दौरान प्रसूताओं को बियरर चेक के बजाए सीधे कैश बांटा गया है। लेकिन कैश किन प्रसूताओं को और किस शासनादेश के तहत बांटा गया, यह न तो लिपिक बता सके और न ही एआरओ।


दस्तावेज गुम होने का आरोप स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक-दूसरे पर लगाते रहे। इन कर्मचारियों की हरकत देख सीबीआई के अफसरों ने सभी को फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर एएनएम स्तर से रिपोर्ट तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया है। इसी के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed