फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cause of fight in electoral rivalry, 9 cases registered on both sides

चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के 9 पर केस दर्ज

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cause of fight in electoral rivalry, 9 cases registered on both sides
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के पूराबली मजरे जिगनाही गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जिगनाहीं निवासी सोमनाथ सिंह ने खंडासा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 13 मई को पूराबली गांव में एक निमंत्रण में गए हुए थे। निमंत्रण से वापस लौटते समय रास्ते में विपक्षी विजय बहादुर, मोहित सिंह, सचिन सिंह, संदीप कुमार ने उन्हें गाली देते हुए ईट व लात घूसों से मारा। जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के विजय बहादुर सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके गांव के संदीप विश्वकर्मा को अमरेंद्र सिंह, रितिक सिंह, प्रमोद, सोमनाथ निवासी जिगनाही व अमित सिंह निवासी मोहली एक राय होकर मारा पीटा। गुहार सुनकर जब वह पहुंचे तो उपरोक्त विपक्षी ने उन्हें गाली देते हुए ईंट से मारा। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त मारपीट की घटना को ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश से देखा जा रहा है। एक पक्ष के पूर्व प्रधान अमरेंद्र सिंह ने जसमता को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिन्हें चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। दूसरे पक्ष से विजय बहादुर ने जगजीवन को अपना प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे हैं। चुनावी रंजिश के कारण दोनों गुटों में मतगणना के बाद से ही तनातनी चल रही थी। थानाध्यक्ष खंडासा नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed