फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Caught at the exam center with guide and slip Guruji

परीक्षा केंद्र पर गाइड व पर्ची के साथ पकड़े गए गुरुजी

Tue, 23 Feb 2016 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Caught at the exam center with guide and slip Guruji
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में मंगलवार को कई जगह अनियमितता मिली। एक केंद्र पर प्रवक्ता को गाइड के पन्नों और पर्ची के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यही नहीं एक अन्य परीक्षा केंद्र पर पांच कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर उनके फोन जब्त कर लिए गए। इसके अलावा दो नकलची भी पकड़े गए।

बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित/प्रारंभिक गणित/गृह विज्ञान केवल प्रश्नपत्र एवं इंटर संगीत गायन, वादन तथा नृत्य कला प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर की मनोविज्ञान शिक्षा शास्त्र एवं तर्क शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित के परीक्षा के दौरान फैजाबाद मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने अपने दल बल के साथ सार्वजनिक इंटर कॉलेज, अबनपुर सरोहा फैजाबाद परीक्षा केंद्र पर छापा मारा तथा परीक्षा अवधि में ही पांच कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मोबाइल जब्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही जेडी ने मंडल के समस्त डीआईओएस को इस आशय का निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों पर शासन एवं बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों एवं कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके तथा अन्य बैग पर्स आदि केंद्र पर बने क्लॉक रूम में परीक्षा अवधि तक अनिवार्य रूप से रखा जाय। परीक्षा समाप्ति के बाद वापस कर दिया जाय। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।

प्रथम पाली में ही जेडी ने बीकापुर के राज माधव इंटर कॉलेज जलालपुर माफी और महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदासपुर मझौली परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान चार कक्ष निरीक्षकों, एक लिपिक और एक परिचारक को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण संपूर्ण परीक्षा अवधि के लिए कार्यमुक्त कर दिया जबकि महाराणा प्रताप इंटर कालेज, परीक्षा केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक की स्थिति भी संदेहास्पद पाए जाने पर कड़ी चेतावनी दी।

द्वितीय पाली में फैजाबाद के श्री कृष्ण बालिका इंटर कॉलेज और श्री कृष्ण इंटर कालेज मंगारी केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान जेडी ने बालिका कालेज के केंद्र व्यवस्थापक का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर डीआईओएस को केंद्र व्यवस्थापक परिवर्तित करके जीआईसी के किसी प्रवक्ता को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त करने का निर्देश दिया।

द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान ही उन्होंने सुलतानपुर के पं. प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज, कटका खानपुर, डीके इंटर कॉलेज मदनपुर नारायणपुर इंटर कॉलेज, नटौली और इंटर कॉलेज गौरा परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इंटर कालेज गौरा परीक्षा केंद्र पर शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता को गाइड के कुछ पन्नों और पर्ची के साथ रंगे हाथ पकडे़ जाने पर तत्काल कार्यमुक्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा के दौरान डीआईओएस के सचल दल ने सूर्य नारायण इंटर कालेज सागर पट्टी में एक बालिका और भुलई दास बालिका इंटर कालेज सिधौरा परीक्षा केंद्र पर एक बालक को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।

इसी परीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालायें फैजाबाद मनीषा ओझा के सचल दल ने आरडी इंटर कालेज सुचित्तागंज, एमएस नाज इंटर कालेज और जीजीआईसी गौहनियां परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। आरडी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कई परीक्षार्थियों के पास रजिस्ट्रेशन कार्ड न पाए जाने पर आपत्ति की।

जबकि जीजीआईसी गौहनियां में सुरक्षाकर्मी नहीं पाने पर केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित किया। एडी बेसिक रामशंकर के सचल दल ने सुलतानपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज, जीजीआई भदैंया, सर्वोदय इंटर कालेज, लम्भुआ, श्री दामोदर इंटर कालेज पांडेयपुर और फैजाबाद के भारती इंटर कालेज बीकापुर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।


भारती इंटर कालेज केंद्र पर सुरक्षा कर्मी नहीं पाया गया। मंडलीय प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गणित और गृह विज्ञान हाईस्कूल परीक्षा के दौरान मंडल में कुल 24,272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed