फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cash end in Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank Mahbubganj

बड़ौदा पूर्वी उप्र ग्रामीण बैंक महबूबगंज में नकदी खत्म

Sat, 19 Nov 2016 10:25 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cash end in Baroda Uttar Pradesh Gramin Bank Mahbubganj
फैजाबाद में शनिवार को बजाजा स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के बाहर जब लोग इंतजार करते-करते थक गये तो वे वहीं बैठ गये। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड मया क्षेत्र के महबूबगंज स्थित एक मात्र बैंक बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा से किसानों को मायूस हो कर लौटना पड़ रहा है। नोटबंदी के 12वें दिन किसान बैंक से जरुरत भर रुपया नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन


बैंक में नकदी खत्म हो जाने से ग्राहकों को लौट जाना पड़ रहा है।  बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में नोट बंदी के बाद 12 व 16 नवंबर को कुछ ही देर रुपयों का भुगतान किया गया। मैनेजर की माने तो उसके बाद से बैंक में नकदी ही नहीं।
विज्ञापन


ऊंचे गांव निवासी हरीराम वर्मा खाद बीज के लिए 4000 रुपये के भुगतान का चेक लेकर 13 नवंबर को गए। किसान ने बताया कि मैनेजर ने 2000 ही देने की बात कही। चेक काटकर 2000 भरा गया बावजूद इसके पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर को पुन: पैसा देने के लिए बैंक ने 101 नंबर टोकन दिया फिर भी पैसा नहीं मिला। 19 को जब किसान ने मैनेजर परवेज खान से जानकारी मांगी तो मैनेजर ने जवाब दिया कि हम क्या करें। ऐसा ही किसान महेंद्र राव के साथ हुआ।


महबूबगंज निवासी विजय प्रकाश प्रजापति के बहन की शादी आठ दिसंबर को है। 13 को पैसा निकालने का फार्म भरा गया। 19 को मैनेजर ने कहा हम आपको पैसा नहीं दे पाएंगे। बैंक मैनेजर परवेज खान ने कहा कि हम क्या कर सकते हैं बैंक में नकदी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed