{"_id":"64627933a5c6e61c770786a8","slug":"case-on-four-including-mahant-faizabad-news-c-13-1-238161-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महंत समेत चार पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महंत समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 15 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। वासुदेवघाट स्थित श्रावणकुंज के महंत रामरूप सहित चार लोगों के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस दर्ज किया गया है। यह केस राजकुमार दास की तहरीर पर मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी जानकीघाट स्थित करोड़ों की जमीन सस्ते दाम में मनमाने ढंग से बेचने के आरोप में दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी तहरीर में रामबल्लभाकुंज जानकीघाट निवासी रामदास उर्फ राजकुमार दास ने बताया कि ग्राम मीरापुर डेराबीबी में स्थित 0.645 हेक्टेअर भूमि है। यह भूमि ठाकुर रघुवंशीलाल भगवान ट्रस्ट के स्वामित्व की संपत्ति है। राजकुमार दास के मुताबिक वे आजीवन ट्रस्टी है। ट्रस्ट की जमीन किसी को भी नहीं बेची जा सकती है। महंत रामरूप शरण, उनकी सहयोगी महिला, शिवम गुप्ता और अनुराग मिश्र ने कूटरचना और जालसाजी करके उस जमीन का एग्रीमेंट तीन करोड़ 10 लाख रुपये में कर लिया है। उक्त भूमि की वास्तविक कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। यही नहीं आरोपियों ने 30 लाख रुपये का एडवांस भुगतान लेकर सारा पैसा हड़प कर लिया है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि महंत व तीन अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।